गुमला, मार्च 5 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो थाना क्षेत्र में एनएच-23 स्थित खरवागाढ़ा के पास मंगलवार को एक कमांडर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे जीप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गुमला चंदाली निवासी विश्वनाथ उरांव (55),उनकी पत्नी ताजो देवी (50) और ससुर बिरसा उरांव (80) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग बीजुपाड़ा से गुमला लौट रहे थे। रास्ते में एक ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे जीप सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई स्ट्रीट लाइट टूट कर सड़क पर गिर गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.