गुमला, जुलाई 3 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो बस्ती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हम हैं मारुति के लाल समिति के तत्वावधान में चल रहे आषाढ़ गुप्त नवरात्र के चंडी पाठ के सातवें दिन मंगलवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में विवाहित महिलाएं कलश लेकर स्थानीय छठ तालाब से विधिवत जल भरकर बाजे-गाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं। इसके बाद माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा हुई। सप्तमी तिथि को माता कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ मंगल आरती की गई। माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजन कार्यक्रम में यज्ञाचार्य की भूमिका नीतीश मिश्रा निभा रहे हैं। गुप्त नवरात्र चंडी यज्ञ को सफल बनाने में संजय गुप्ता, मनोहर लाल केशरी, सतीश केशरी, विनोद साहू, बजरंग केशरी, शुभम गुप्ता, प्रिंस साहू, हर्ष केशरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.