गुमला, जून 29 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो थाना क्षेत्र के कुसुम्बाहा बाजार के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक खेत के गड्ढे में व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है,लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मृतक को पहचानने की कोशिश की,पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की जानकारी भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव के गले में गमछा बंधा हुआ था, कान के पास चोट के निशान थे और चेहरा सूजा हुआ था। जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.