गुमला, मार्च 10 -- भरनो प्रतिनिधि भरनो थाना क्षेत्र के अमन कॉलोनी स्थित मीर जनातुल के बारी में एक पुराने कुएं में डूबने से भरनो बस्ती के पंडित मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय अजय केसरी की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार अजय केसरी एक दिन पहले प्रखंड परिसर में लगने वाले फागुन मेले को देखना गया था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।सोमवार सुबह जब मीर जनातुल अपने बारी में लगे मिर्च के खेत की सिंचाई करने पहुंचा, तो कुएं में एक शव तैरता देख घबरा गए। उसने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद भरनो पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,सब-इंस्पेक्टर मंटू चौधरी और अर्जुन यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.