गुमला, मार्च 28 -- भरनो प्रतिनिधि। झारखंड राज्य किसान सभा के बैनर तले शुक्रवार को मधु कच्छप की अगुवाई में एनएच-23 पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जो एक घंटे तक जारी रहा। इससे रांची-गुमला मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह प्रदर्शन सड़क निर्माण कर रही आरकेडी कंपनी के खिलाफ किया गया। पिछले वर्ष 29 नवंबर को नागफेनी पुल के पास आरकेडी कंपनी के हाइवा ट्रक ने भरनो के दुम्बो गांव निवासी अभिमन्यु उरांव की बोलेरो को टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद कंपनी ने मुआवजे का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के खिलाफ किसान सभा ने सड़क जाम किया।सूचना पाकर बीडीओ अरुण कुमार और थाना प्रभारी कंचन प्रजापति मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रदर्शनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.