गुमला, अगस्त 8 -- भरनो। कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने गुरूवार को शोक सभा आयोजित कर दिशोम गुरू शिबू सोरेन का श्रद्धाजंली अर्पित की गयी। प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में कांग्रेसियों ने दिवंगत गुरू जी शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पार्चण किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर प्रार्थना की। कांग्रेसियों ने शिबू सोरेन अमर रहे के नारे लगाये। और कहा कि झारखंड के महानायक दिशोम गुरू शिबू सोरेन की कमी हमेशा खलेगी। राज्य के लिए किये गये उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। मौके पर मुख्तार आलम,साबिर फरास,उमाकांत शाही,अजहर अली,इदरीश खान,बुली उरांव,कुर्बान कोटवार,अफजल खान,युगल उरांव,मंजूर अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.