गुमला, जून 12 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एलआरडीसी राजीव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मनरेगा, अबुवा आवास,प्रधानमंत्री आवास योजना,बागवानी,पीडीएस,बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान रोजगार सेवकों द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने पर कड़ी फटकार लगाई गई। खासकर रोजगार सेवक शिवदेव लोहरा को मनरेगा योजना के तहत कम मजदूरों की नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। बैठक के उपरांत एलआरडीसी राजीव कुमार ने डोम्बा पंचायत के मदनपुर गांव में रानी देवी और मरियम मिंज द्वारा बनाए जा रहे अबुवा आवास का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही किरण महिला समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान का भी निरीक्षण कर व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.