गुमला, सितम्बर 4 -- भरनो। एनएच-43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्बो मंदिर के समीप बुधवार की देर शाम एक वाहन ने एक विक्षिप्त महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण किसी की नजर वाहन पर नहीं पड़ी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।मृत महिला उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। जो लंबे समय से भरनो के आसपास भीख मांगकर जीवन यापन कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके नाम-पते का पता लगाने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.