गुमला, फरवरी 23 -- भरनो। प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाला वार्षिक फागुन मेला इस वर्ष एक मार्च से आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर प्रखंड कार्यालय भरनो द्वारा डाक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डाक प्रक्रिया 26 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रखंड कार्यालय में शुरू होगी।उन्होंने प्रखंड के सभी इच्छुक व्यक्तियों, व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर डाक प्रक्रिया में भाग लें। प्रशासन का उद्देश्य मेले का सफल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...