गुमला, जून 25 -- भरनो। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। जिसमें जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला कृषकों ने अपनी उत्पादित आम फसल की प्रदर्शनी लगाई और बिक्री की। आम महोत्सव में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आई महिलाओं ने आम के अलग-अलग किस्मों को स्टॉल लगाकर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अरुण कुमार सिंह, प्रमुख पारसनाथ उरांव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामकृष्ण ओहदार एवं जेएसएलपीएस के बीपीएम नीलकंठ कच्छप ने संयुक्त रूप से किया। मनरेगा योजना के तहत प्रखंड की सभी पंचायतों में महिलाओं को आम बागवानी योजना से जोड़ा गया था। इसके तहत विभिन्न किस्मों की आम की सफल पैदावार हुई है, जिससे महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने महिला किसानों के प्रयास की सराहना की और उन्हें आगे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.