गुमला, अप्रैल 3 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के गढ़ाटोली निवासी पूर्व उपप्र मुख एतवा उरांव के आम बागवानी में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे 250 आम के पौधे और एक बट वृक्ष जलकर नष्ट हो गए। यह घटना बूढ़ीपाठ रोड स्थित चिमी बगीचा के समीप मनरेगा योजना के तहत विकसित दो एकड़ भूमि में घटी। इस बाबत एतवा उरांव ने बताया कि सत्र 2023-24 में मनरेगा योजना के तहत उतरी भरनो पंचायत के गढ़ाटोली में 4.20 लाख रुपये की लागत से आम बागवानी का कार्य कराया गया था। कई महीनों की मेहनत के बाद पौधे बड़े हो गए थे। इस साल उनमें मंजर भी आ गया था और कुछ पौधों में फल भी लगने लगे थे। लेकिन मंगलवार रात जब वे सरहुल पर्व के शोभायात्रा में शामिल थे। इसी दौरान असमाजिक तत्वों ने बागवानी में आग लगा दी।बुधवार सुबह जब वे मौके पर पहुंचे, तो पूरा बागीचा जलकर खाक हो चुका था। इस घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.