गुमला, जनवरी 10 -- भरनो। प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने मानवीय पहल करते हुए विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने द.भरनो पंचायत के हेटटोली, दुम्बो पंचायत अंतर्गत भगत टोली तथा सुपा पंचायत के अम्बाटोली और पतराटोली में रात के समय गरीब, असहाय, वृद्ध, वृद्धा एवं दिव्यांगजनों के घरों तक स्वंयं पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी ली।बीडीओ ने ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति में आम लोगों के साथ खड़ा है। ठंड के इस मौसम में प्रशासन की यह पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। बीडीओ बताया ने कहा कि शीतलहर के कारण सबसे अधिक परेशानी गरीब और असहाय वर्ग को होती है। इसलिए सरकार क...