गुमला, अप्रैल 30 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्लस टू हाई स्कूल भरनो में बुधवार को हर्ष जोहर करिकुलम और प्रोजेक्ट संपूर्णा के तहत विशेष पेरेंट-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मॉर्निंग असेंबली से हुई। जिसमें सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा को रचनात्मक ढंग से शामिल किया गया। असेंबली के दौरान छात्रों ने सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा रिचुअल और अनीजाजार सॉन्ग प्रस्तुत किया। जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इसके पश्चात स्टाफ मीटिंग में स्कूल में सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं कक्षा नामांकन बढ़ाने पर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.