गुमला, जनवरी 6 -- भरनो। थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए सामूहिक शपथ ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रतिज्ञा की कि वे सड़क पर गाड़ी चलाने से पहले सुरक्षा संबंधी सभी मामलों पर ध्यान देंगे। हमेशा यातायात नियमों का पालन करेंगे और अपनी एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। शपथ लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वे सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करेंगे, दूसरों को जागरूक करेंगे और सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करेंगे। इसके साथ ही वे स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक सड़क संस्कृति के विकास में योगदान देंगे। मौके पर थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के साथ सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी, अभिनंदन कुमार, व...