गुमला, नवम्बर 21 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मोरगांव पतरा में जंगली हाथियों का आतंक शुक्रवार शाम एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हाथियों का झुंड देखने पहुंचे एक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शाम करीब पांच बजे की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय ललकू उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरूवार रात से ही 18 जंगली हाथियों का झुंड मोरगांव मैदान के पीछे पतरा क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। झुंड में दो छोटे हाथी के बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई लोग हाथियों को देखने पहुंच रहे थे। इसी दौरान हाथियों के करीब जाने पर एक हाथी ने ललकू उरांव पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.