गुमला, जनवरी 29 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड के अमलीया छापरटोली गांव के पास गुरुवार की सुबह 16 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से इलाके में दहशत फैल गई। हाथियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके दीदार के लिए पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए,जिससे खतरा और बढ़ गया। लोगों की भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।सूचना मिलते ही वन विभाग गुमला की टीम प्रभारी वनपाल राकेश मिश्रा के नेतृत्व में अमलीया गांव पहुंची। वन विभाग की ओर से मौजूद लोगों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने और उनके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग हाथियों को देखने के लिए मौके पर जुटते रहे। हाथियों के झुंड ने अमलीया छापरटोली निवासी कृष्ण मुरारी सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं इसी गांव के किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.