चक्रधरपुर, फरवरी 16 -- चक्रधरपुर, संवाददाता महशिवरात्रि के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां पंचायत के ग्राम नायक टोला शिव मंदिर जाने वाले रास्ता का मुखिया सरिता गागराई एवं ग्रामीण मुण्डा कमल किशोर गागराई ने 200 फीट पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत मद मुखिया निधि से किया गया। इस मौके पर पंचायत की मुखिया सरिता गागराई ने कहा कि सड़क का निर्माण होने से नायक टोला से शिव मंदिर जाने के लिए रास्ता हो गया। रास्ता नहीं होने से शिव मंदिर जाने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। वहीं मुखिया ने निजिी पैसा लगाकर नदी में कर्ल्वट बनकर रास्ता को सुगम बना दिया है। मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई, समाजसेवी गंगाराम गागराई समेत काफी संख्या में ग्रामी...