चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां पंचायत भवन में शनिवार को पंचायत विकास सूचांक को लेकर बैठक हुई। बैठक में पंचायत की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने। पंचायत में कृषि की जानकारी, उपस्वास्थ्य केंद्र की जानकारी, दिव्यांगों की कुल संख्या एवं साथ ही मिलने वाली सुविधा की जानकारी तथा जिन दिव्यांगों को सरकार से सुविधा नहीं मिल रही हैं उनकी जानकारी लेने को कहा गया। ग्राम पंचायत अंतर्गत सार्वजनिक भवन, खेल मैदान, श्मशान, कब्रिस्तान बुनियादी ढांचगत की सुविधा से संबंधित विचार विमर्श किया गया।बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव मनोज तांती, मुखिया सरिता गागराई, पंचायत अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी सेविका, सभी जल सहिया, सभी राशन डीलर, वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.