जमशेदपुर, फरवरी 25 -- बोड़ाम प्रखंड के दामोदरपुर फुटबॉल मैदान में सोमवार को रियल ब्लास्टर फुटबॉल टीम, दामोदरपुर की ओर से भरत- खिरोद मेमोरियल ट्रॉफी 2026 का आयोजन किया गया। इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला विशाल स्पोर्टिंग और मनोहर स्पोर्टिंग के बीच खेला गया, जिसमें मनोहर स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल से जीत दर्ज की। विजेता मनोहर स्पोर्टिंग को 30,000 रुपये और एक ट्रॉफी, उपविजेता विशाल स्पोर्टिंग को 20,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि सेमीफाइनल में पराजित दोनों टीमों करण स्पोर्टिंग और बीटीएससी जोबा को 12-12 हजार रुपये और एक-एक ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। बेस्ट गोलकीपर अभय धोरा को श्रीकांत सिंह ने 500 रुपये, बेस्ट डिफेंस सदानंद महतो को गोलक सिंह ने 500 रुपये, बेस्ट मिडफील्डर शुमु मुर्मू को प्रयाग सिंह न...