गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- मरदह। अति प्राचीन रामलीला कमेटी मरदह कुटी के तत्वावधान में शनिवार रात भगवान श्रीराम की भरत मिलाप लीला का भव्य मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया और विभीषण को लंका का राजा बनाकर पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। अयोध्या पहुंचने से पहले भरत को श्रीराम के आगमन की सूचना मिली, जिसके बाद नगरवासियों ने पूरे अयोध्या को भव्य रूप से सजाया। श्रीराम के पुष्पक विमान से पहुंचते ही चारों भाइयों का मिलन देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे। वातावरण "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। इसके बाद मंत्रोच्चार और मंगल आरती के साथ भगवान श्रीराम को राज्यगद्दी पर विराजमान किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में रामलीला कमेटी के कलाकारों द्वारा सुंदर स...