बलरामपुर, अक्टूबर 5 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से शनिवार रात भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देखते ही श्रद्धालुओं की आंखें भावनाओं से छलक उठीं। पूरा नगर जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई शोभायात्रा अचलपुर चौधरी, कैथोलिया एवं मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: रामलीला मैदान पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकियों का पुष्पवर्षा और आरती के साथ स्वागत किया। बैंड-बाजों की धुन, भक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा वातावरण राममय हो गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, श्री लक्ष्मण, माता सीता, श्री हनुमान, विभीषण, जामवंत और अंगद के सजीव रूप आकर्षण का केंद्र बने। जैसे ही भरत ने 14 वष बाद अपने भ्राता श्रीराम को देखा तो भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.