सिद्धार्थ, नवम्बर 16 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के चौखड़ा में श्रीरामलीला कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार की रात कलाकारों ने श्रीराम केवट संवाद, राजा दशरथ के मृत्यु व भरत मिलाप का सजीव मंचन किया। मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम के आने की सूचना मिलते ही निषादराज उनके पास पहुंचे। दोनों के बीच मार्मिक संवाद होता है। विश्राम के समय निषादराज और लक्ष्मण के बीच संवाद हुआ। निषादराज ने श्रीराम के वनवास पर दुख जताया। इसके बाद केवट का प्रसंग दिखाया गया। श्रीराम ने नदी पार करने के लिए केवट को बुलाया। श्रीराम ने केवट से गंगा नदी पार कराने को कहा तो उसने संकोच किया। केवट ने कहा श्रीराम के चरणों से पत्थर नारी हो गई थी। नाव यदि नारी बन जाए तो जीविका कैसे चलेगी। श्रीराम ने समझाया फिर उनके च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.