हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में महिला रामलीला के पांचवें दिन शनिवार को राम-केवट संवाद और भरत मिलाप प्रसंगों के भावपूर्ण मंचन ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार के मंचन का मुख्य अतिथि विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। रामलीला में वन गमन के दौरान राम-सीता और लक्ष्मण संग गंगा तट पर पहुंचे। गंगा तट पर राम-केवट संवाद के बाद राम-सुमंत संवाद के प्रसंग का मंचन किया गया। इधर, दशरथ के राम वियोग में प्राण त्यागने के मार्मिक मंचन पर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। आगे की लीला में भरत-कैकेई संवाद, भरत-राम संवाद तथा भरत के राम की खड़ाऊं लेकर अयोध्या पहुंचने तक के प्रसंगों का ...