अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़। स्वर्ण जयंती नगर, शिवाजी पुरम कॉलोनी में श्रीराम कथा चल रही है। आठवें दिन रविवार को कथा व्यास राधे तन्नू महाराज ने भरत चरित्र और शबरी प्रसंग का अत्यंत भावविभोर करने वाला वर्णन प्रस्तुत किया। कथा व्यास ने कहा कि भरत ने न केवल अपनी संस्कारयुक्त एवं आदर्श जीवन-शैली का परिचय दिया, बल्कि अपने आचरण के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि बड़ा भाई क्या होता है और छोटे के हृदय में उसका स्थान कितना उच्च होता है। इस अवसर पर पंडाल में बेनीराम बघेल, हिमांशु मित्तल, अखिलेश तिवारी, आकाश भारद्वाज, अमन तिवारी, आभा तिवारी, वाईडी मिश्रा, हेमंत भारद्वाज, अनुरुद्ध सिंह, सुगम अग्रवाल, सुधीर राघव, सत्यवीर शर्मा, सारिका अग्रवाल, पूनम गुप्ता, उमेश चन्द्र वार्षेय, पवन शर्मा, एके त्रिपाठी, नीतू पुंडीर, सुनील यादव ...