गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मोहन नगर स्थित मोहन मिकिंस ग्राउंड पर चल रहे रतन सिंह बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एमिल की टीम ने भरत के शतक के दम पर 248 रन से शानदार जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच बने भरत के दम पर ईस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी को एमिल ने परास्त किया। एमिल ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 384 रन का स्कोर बनाया। भरत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 130 रन की पारी खेली। हर्ष भाटी ने 105 रन बनाए। विकास ने 36 रन का योगदान दिया। कबीर त्यागी ने दो विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट दिल्ली क्रिकेट क्लब 25 ओवर में 136 रन पर ही ऑलआउट हो गई। सिद्धांत देव ने 27 रन और अक्षय ने 25 रन बनाए। केएल मेहता ने दो विकेट झटके। 130 रन की शतकीय पारी खेलने वाले भरत को मैन ऑफ द मैच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.