बांका, अक्टूबर 29 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भरतशिला पंचायत गांव में एक मकान का कच्ची दीवार अचानक धराशाई हो गया। घर में सो रहे गृहस्वामी की मलवे के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक उक्त गांव के शिव यादव (56) था। घटना छठ पूजा के खरना के दिन रविवार को ग्यारह बजे रात के बाद हुई। बताया कि घटना कि शाम खरना का प्रसाद ग्रहण कर रोज की तरह सोने चले गए। मध्य रात्री अचानक जोरदार आवाज सुनकर लोग जगे तो नजारा देख दंग रह गए। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मलवे को हटाकर गृहस्वामी को बाहर निकालने का काम किया। तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। छठ पर्व का उमंग फीका पड़ गया। घटना की सूचना पर पहुंचे अवर निरीक्षक सुभाषचंद्र मिश्र सहित पुलिस बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.