कटिहार, जनवरी 13 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को प्रखंड के बैदा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 स्थित भरतकोल चौक पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत नवनिर्मित हाई मास्ट लाइट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस योजना के अंतर्गत 150 वाट की 10 एलईडी लाइट लगाई गई है। मौके पर सांसद ने कहा कि भरतकोल चौक काफी व्यस्त स्थान है। यहां हाई मास्ट लाइट लगने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी तथा रात्रि में आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। महानंदा बांध पर गिट्टी-बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से किए गए सड़क अतिक्रमण के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर प्रशासन से बातचीत की जाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य रोऊफ अली, मुखिया सऊद आलम, अब्दुल वहाब, सफीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.