अयोध्या, फरवरी 16 -- भदरसा,संवाददाता। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा कस्बा वासियों को अब जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। जाम से निजात दिलाने के लिए भदरसा में बहुप्रतीक्षित बाईपास का शिलान्यास रविवार को भरतकुंड भदरसा के चेयरमैन द्वारा कर दिया गया। नगर पंचायत भदरसा में मुख्य मार्ग संकरा होने और मार्ग के फुटपाथ पर दुकान लगने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लगभग बीस गांव के लोगों का यही एक मात्र रास्ता होने के कारण लोगों का इसी रास्ता से आवागमन होता है। लेकिन अक्सर घंटों जाम में फंसा रहने के कारण गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी देर हो जाती थी। यही नहीं दूल्हा की गाड़ी भी फंसने के कारण द्वारपूजा सहित अन्य कार्यक्रमों में देरी हो जाती थी। बाईपास बनाने की मांग बहुत दिनों से चली आ रही थी। चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने इस पर पहल करते हुए प्रयास क...