चम्पावत, मई 28 -- लोहाघाट। मानेश्वर के भरछाना स्थित राधाकृष्ण मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने राधाकृष्ण मंदिर से मानेश्वर मंदिर तक की कलश यात्रा निकाली। बुधवार को राधा कृष्ण मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजन कार्य में पुरोहित दीपक कुलेठा और गौरव पांडेय ने प्रमुख भूमिका निभाई। पूजा में पुरोहित रेवाधर कलौनी और जानकी कलौनी सपत्नीक रहे। दोपहर में कथावाचक पंडित राकेश डुकलान ने श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रवचन दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश कलौनी ने समस्त अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर जगदीश पुनेठा, कृष्णानंद कलौनी, गिरीश कलौनी, जतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.