अररिया, दिसम्बर 2 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा के सुकेला मोड़ से महथावा बाजार होते हुए सैफगंज जाने वाली मुख्य मार्ग के जिलेबिया मोड़ के समीप सड़क किनारे रैन कट बन गया है। इसके चलते राहगीरों को आवागमन में दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। बताया जाता है कि जिलेबियां मोड़ तथा नहर के बीच सड़क किनारे स्थित इस रैन कट से हुऐ गड्डा अब धीरे-धीरे बड़ा होता जा रहा है। वर्तमान मे लगभग 10 फीट लंबा रेन कट सड़क किनारे बन गई है। गड्ढे का आकार बढ़ने से यहां लगातार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं घटती रहती है। इसके बावजूद अब तक विभागीय स्तर पर कोई मरम्मती कार्य नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रेन कट करीब एक माह पहले बारिश के दौरान बना था। इसके बाद से यह धीरे-धीरे बड़ा होता जा रहा है। शाम के समय प्रकाश की कमी के कारण यहां दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है, जबकि इस स...