अररिया, जनवरी 5 -- भरगामा । निज संवाददाता एक बार पुन: मौसम मे बदलाव से लोगो की परेशानी बढ गयी है। शाम में घना कोहरा छाया रहा। एनएच पर आवाजाही करने वाले लोगो को घने कोहरा छाए रहने के कारण आवागमन मे मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को पुन: मौसम का मिजाज बदल गया । करीब करीब पूरे दिन पछुआ हवा चलने के चलते एक बारगी ठंड बढ़ गया । ठंड इस कदर बढ़ा कि शरीर पर गरम कपडे भी कम होने लगे। वही पूरे दिन बादल छाया रहा । इस कारण दिन मे अन्य दिनो की अपेक्षा ठंड कुछ ज्यादा महसूस हुई। सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग भी अन्य दिनो की अपेक्षा कुछ अधिक गरम कपड़ो में नजर आए। वही शाम होते ही धुंध का प्रकोप शुरू हो गया । घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालको को आवाजाही काफी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.