अररिया, फरवरी 25 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के भटगामा गांव में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर के पलट जाने और उसमें दबकर ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार यादव (30 वर्ष) पूर्णिया जिले के बनमनखी का रहने वाला था। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर मेटेरियल लदा एक ट्रैक्टर गांव की सड़क होकर गुजर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान ट्रेलर का हूक अचानक टूट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। संतुलन बिगड़ते ही ट्रैक्टर का इंजन पलट गया और ड्राइवर राजेश कुमार यादव इसके नीचे आ गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से राजेश कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सोनू कु...