अररिया, दिसम्बर 5 -- अररिया, विधि संवाददाता। न्यायालय आदेश की अवहेलना करने व समय पर केस डायरी नहीं भेजने को लेकर न्यायमंडल अररिया के एडीजे 06 सह पोक्सो जज अजय कुमार ने भरगामा थाना कण्ड संख्या 323/2025 के केस आईओ पर शो कोज़ किया है। इसके साथ ही 25 नवम्बर 2025 से न्यायालय के समक्ष अद्यतन केस डायरी प्रस्तुत करने तक 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना राशि जमा करने का आदेश जारी किया गया है। बताया जाता है कथित आरोपी खुर्शीद आलम 26 अक्टूबर 2025 से न्यायिक हिरासत में है, इसकी जमानत याचिका की सुनवाई के लिए मामला न्यायालय में लंबित चला आ रहा है। एपीपी प्रभा कुमारी मंडल ने बताया कि अभियुक्त खुर्शीद आलम को केस आईओ द्वारा 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और उसके बाद 31 अक्टूबर को अभियुक्त खुर्शीद आलम की ओर से जम...