अररिया, फरवरी 15 -- भरगामा, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं कि भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार के सुबह से ही श्रद्धालुओं का शिवालयों में आने का क्रम शुरू हो गया। क्षेत्र के शिवालयों को बेहतर तरीके से रंग रोगन और सजावट किया गया। प्रखंड क्षेत्र के भरगामा ब्लॉक कैंपस, भरगामा बाजार,भरगामा दरबार टोला,रघुनाथपुर, खुटहा, महथावा, शंकरपुर , रामपुर आदि जगह स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से बाबा भोले और माता पार्वती का पूजा अर्चना की। शिवालयों में वैदिक मंत्रोच्चा के बीच बाबा भोले का विवाह संपन्न हुआ। वही बाबा भोले का बारात भी निकाली गयी।भूत प्रेत आदि का मुखौटा धारण किए बच्चे आकर्षण के केंद्र में रहे।प्रखंड के शिवालय बाबा भोले के जय जय कार से गुंजायमान रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवालय में महाश...