अररिया, जनवरी 7 -- भरगामा, एक संवाददाता सुकेला मोड़ के समीप साईं बाबा मंदिर के प्रांगण से रात में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने साईं बाबा मंदिर के अलावा पुजारी के घर के सामानों की भी चोरी कर ली। पुजारी विद्यानंद पासवान ने बताया कि वे मंदिर प्रांगण में ही परिवार को लेकर रहते हैं। बीते रात्रि चोरों ने मंदिर के धुनी कक्ष में रखे गोदरेज को तोड़कर उसमें रखे साईं बाबा का आभूषण समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। वही मंदिर के नीचे वाले कमरे को भी तोड़कर एल सी डी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। कमरे में रखे गोदरेज, ट्रंक को भी तोड़कर उसमें रखे कपड़ा,चांदी एवं सोना का आभूषण को चोरी कर लिया। श्री पासवान ने बताया कि सुबह तीन बजे जागने पर चोरी का पता चला। चोरों ने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। मंदिर में चोरी की घटना से लोग हतप्रभ है। इधर श्र...