हरदोई, जनवरी 23 -- पचदेवरा। कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को विकास खंड भरखनी में विकास खंड स्तरीय कृषि मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि भाजपा नि. मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह व प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान मौजूद रहे। अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की। एडीओ कृषि रक्षा शैलेन्द्र कुमार व पूर्व एडीओ कृषि ऋषिकांत ने फार्मर रजिस्ट्री, कृषि निवेशों पर अनुदान, खाद की उपलब्धता, कृषि विभाग में पारदर्शिता व डिजिटलीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। एडीओ कृषि रक्षा ने गन्ना, गेहूं, आलू, सरसों सहित अन्य फसलों से जुड़ी नवीन तकनीक व कृषि रक्षा निवेशों की जानकारी किसानों को दी। इस मौके पर राजकीय कृषि बीज भं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.