गिरडीह, फरवरी 6 -- बिरनी, प्रतिनिधि। भरकट्टा ओपी प्रभारी की कार्यशैली से क्षुब्ध भाकपा माले ने गुरुवार को आक्रोशपूर्ण प्रतिरोध मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत भरकट्टा पानी टंकी से की गई और भरकट्ठा से ओपी तक लाठी से लैस सभी नेता एवं कार्यकर्ता प्रतिवाद मार्च करते हुए वापस पानी टंकी पहुंचकर प्रतिवाद मार्च सभा में तब्दील हो गयी। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने "सामंती ताकतों को संरक्षण देना बंद करो", "भरकट्टा ओपी पुलिस गरीबों को सताना बंद करो", "चौकीदार कार्तिक यादव पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करो" जैसे नारों से लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सामंती ताकतों और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए बिरनी के पूर्...