गोंडा, अप्रैल 6 -- गोण्डा, हिटी। जिले में रामनवमी पर जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के प्रमुख मंदिरों में प्रभु राम के प्राकटयोत्सव पर भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ श्रीराम चरित मानस का पाठ किया। कुछ जगहों पर शनिवार से ही श्रीराम चरित मानस का अखंड का पाठ शुरू हो गया। रविवार दोपहर बारह बजे ही मंदिर श्रीराम के जयघोष के साथ घंटे, घड़ियाल और शंख की ध्वनि से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी..., श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय...का पाठ किया। इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गए। शहर के रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला में रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। भगवान श्री राम के प्राकटयोत्सव से पूर्व अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद पश्चात भज...