नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिनका निधन 35 साल की उम्र में हो गया था। एक्टर एक फ्लाइट में अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। फ्लाइट लैंड होती उससे पहले ही फ्लाइट में एक धमाका हुआ और एक्टर समेत फ्लाइट में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये धमाका एक टेरिरिस्ट ग्रुप ने करवाया था। क्या आप पहचान पाए एक्टर का नाम?पहचान पाए एक्टर का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस एक्टर का नाम था इंदर ठाकुर। एक एक्टर के साथ-साथ इंदर ठाकुर मॉडल और फैशन डिजाइनर भी थे। इंदर ठाकुर को आपने नदिया के पार में देखा होगा। नदिया के पार में इंदर ठाकुर ने ओमकार का रोल निभाया था। फिल्म में इंदर ठाकुर सचिन पिलगांवकर के बड़े भाई की भूमिका में नजर आए थे। यह भी पढ़ें- खलनायक बन बॉलीवुड में किया था ...