फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- फिरोजाबाद। एका के गांव मछिरयाई में 165 लाख की लागत से नवनिर्मित कान्हा गोशाला का पर्यटन मंत्री ने लोकार्पण करते हुए कहा कि 500 गोवंश की क्षमता वाली आधुनिक गौशाला क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी। पर्यटन मंत्री एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश भयमुक्त शासन की मिसाल बन गया है तथा देश-विदेश के उद्यमी यहां निवेश करने के लिए लालायित हैं। हम पीड़ितों को न्याय दे रहे हैं तो प्रदेश को नए वैभव एवं उपलब्धियों के पथ पर ले जा रहे हैं। अफसरों एवं क्षेत्रीयजनों से कहा कि वह नव निर्मित गौशाला का नियमित निरीक्षण, परीक्षण और अवलोकन करें, ताकि गौवंश की सेवा में कमी नहीं आए। पर्यटन को बढावा देने के लिए किए जा रहे नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.