रिषिकेष, सितम्बर 29 -- तीर्थनगरी में शारदीय नवरात्र श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। नवरात्र की सप्तमी पर सोमवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि का पूजन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर व घरों में माता के सुंदर भजन से तीर्थनगरी का वातावरण भक्तिमय बना रहा। ऋषिकेश के देवी मंदिरों में माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां कालरात्रि का विधिवत पूजन कर अपने अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ऋषिकेश के मनीराम मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर, दून मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर, दून मार्ग स्थित मनइच्छा देवी मंदिर, चंद्रेश्वरनगर स्थित दुर्गा मंदिर, त्रिवेणीघाट स्थित दुर्गा मंदिर, शीशमझाड़ी स्थित कात्यायनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.