रामपुर, दिसम्बर 2 -- भमौरा-बिलारी स्टेट हाई-वे के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम और रफ्तार पकड़ेगा। शासन ने इसके लिए पंद्रह करोड़ रुपये की राशि और जारी कर दी है। राशि मिलते ही विभाग ने भी कामों की निगरानी बढ़ा दी है। बरेली के भमौरा से शाहबाद होते हुए बिलारी तक स्टेट हाई-वे का चौड़ीकरण के साथ ही सुदृढ़ीकरण का काम चल रहा है। बरेली जिले में आने वाले हिस्से का काम पहले ही निपट चुका है। दूसरे चरण में रामपुर जिला अंतर्गत हिस्से में काम कराया जा रहा है। इस पर करीब सालभर से काम चल रहा है। शाहबाद के टांडा से बिलारी तक 25.69 किलोमीटर हिस्से पर काम होगा। करीब 17 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि मिल चुकी है। करीब 70 फीसदी काम निपट चुका है। अब काम को और गति मिलेगी। शासन ने 15 करोड़ की राशि और जारी कर दी है। --- भमौरा-बिलारी स्टेट हाई-वे का करीब 25 किमी हिस्स...