बरेली, मार्च 12 -- सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया अरिल में खेत में पानी काटे जाने पर सोमवार को हुई दो पक्षों की मारपीट में घायल मां-बेटे को दूसरे दिन भी इलाज नहीं मिला है। थाना सिरौली के गांव गुलड़िया अरिल में सोमवार शाम आलू के खेत में पानी भर जाने को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें महिला माया देवी, नारायणदास व वीकेश घायल हो गए थे, जिनमें माया देवी और वीकेश की काफी चोट आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रात में ही रामनगर पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों के न होने पर वापस कर दिया और मझगवां अथवा आंवला सीएचसी जाने का कहा गया। मंगलवार को दोनों घायल मझगवां सीएचसी गए तो डॉक्टर न होने पर आंवला भेज दिया। यहां भी कोई डाक्टर नहीं मिला, तो देर शाम भमोरा सीएचसी भेजा गया है, तब जाकर उनका मेडिकल हो सका। इस तरह से घायलों को 24 घंटे इधर-उधर घुमाया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.