रुद्रपुर, मार्च 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विकास खंड रुद्रपुर के ग्राम सभा भमरौला के निवासियों ने प्रशासक पर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने 19 मार्च को शिकायती पत्र देकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी। मामले में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान को ग्राम पंचायत भमरौला का प्रशासक नियुक्त किया गया था, जबकि प्रशासकों को नीतिगत निर्णय लेने पर रोक थी। इसके बावजूद, प्रशासक गौसिया रहमान द्वारा गांव में लगने वाले बोर्ड और पत्थरों पर अपना नाम 'ग्राम प्रधान' के रूप में अंकित कराया जा रहा है। आरोप है कि यह कदम आगामी पंचायत चुनावों को प्रभावित करने और राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार ने 12 दिसंबर 2024 को जारी नई अधिसूचना के तहत निवर्तमान ग्राम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.