हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 24 -- बिहार के भभुआ शहर में मंगलवार सुबह शिक्षा विभाग के कार्यालय के सामने फायरिंग हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी और वहां से भाग निकले। गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर ले गए। सरकारी कार्यालय के पास हुई वारदात से शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोलीबारी में घायल हुए युवक का नाम अभिषेक कुमार है। वह भभुआ शहर की जायका गली का रहने वाला है। उसकी उम्र 22 साल है। जानकारी के अनुसार अभिषेक सुबह अपने किसी मिलने वाले को अखलासपुर बस पड़ाव पर छोड़कर बाइक से वापस घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान एनएच 219 पर शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.