गंगापार, अगस्त 10 -- फूलपुर विकास खंड के भभई हुसामगंज की पूर्व प्रधान मीना देवी का बीती रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मीना देवी के पति योगेंद्र भारतीया हैं। उनके चार पुत्र व चार पुत्रियां हैं, जिनमें से दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोग मीना देवी को मिलनसार और जनसेवा में तत्पर बताते हुए याद कर रहे हैं। वह वर्ष 2005 में प्रधान रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.