नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित भनौता गांव में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी बुधवार को बुलडोजर से ध्वस्त कराई गई। भनौता के खसरा संख्या 135 की करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए होने का आकलन है। ग्रेटर नोएडा सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग की वर्क सर्कल दो की टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। कालोनाइजर बाउंड्री कर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्...