अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- बाड़ेछीना में शनिवार शाम वाहन दुर्घटना में हुए हादसे में मरने वाले की शिनाख्त हो गई है। मृतक भनोली तहसील स्थित स्वान केंद्र में काम करता था। केंद्र से वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक खोल्टा अल्मोड़ा निवासी 35 साल के कमलेश भंडारी पुत्र मोहन सिंह भंडारी भनोली तहसील स्थिति स्वान केंद्र में काम करते थे। शनिवार शाम को अपनी स्कूटी से केंद्र से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की ओर आ रहे दो ट्रकों से आगे निकलने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी से संतुलन खो दिया। पलक झपकते ही वह ट्रक के पिछले वाले पहिए की चपेट में आ गए। जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। रात मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.