चाईबासा, मार्च 22 -- गुवा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत अंतर्गत भनगांव में बीते तीन दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक गांव के 8 से 10 ग्रामीणों के घरों को हाथियों ने पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। ग्रामीणों के घरों में रखे खाद्यान्न को खा गए और बाकी सामानों को बर्बाद कर दिया। हाथियों के अचानक गांव में घुसने से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। लोग रात में जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। महिलाएं और बच्चे डरे-सहमे हुए हैं, न दिन में चैन है और न रात को नींद। हाथी कभी भी - दिन या रात गांव में पहुंचकर घरों को तोड़ना शुरू कर दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की जान बचाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से हाथियों को भगाने के प्रयास लगातार असफल साबित हो रहे हैं। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.