चतरा, दिसम्बर 3 -- इटखोरी प्रतिनिधि। भद्रकाली महाविद्यालय का 41वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में इटखोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकीरा, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ तथा राजा साहब के नाम से विख्यात समाजसेवी देव कुमार सिंह, योगगुरु सन्यासी शंकर चंद्रवंशी उपस्थिति थे। कार्यक्रम की शुरूआत मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों तथा भद्रकाली महाविद्यालय एवं भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, महाविद्यालय के संस्थापक कुमार यशवंत नारा...